भारत

वकील हाफ मर्डर मामले में गिरफ्तार, महिला बोली - कपड़े भी फाड़े

Nilmani Pal
27 April 2025 2:52 PM IST
वकील हाफ मर्डर मामले में गिरफ्तार, महिला बोली - कपड़े भी फाड़े
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। गोमतीनगर में रात को देवर और बेटी के साथ कार से महिला 1090 चौराहे गई थी। घूमने के दौरान ही चौराहे पर नशे में धुत कुछ युवक आकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट करते हुए आरोपित ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। फिर कार से रौंदने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित अधिवक्ता अभिषेक और उसके दोस्त अश्वनी ने को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद गाड़ी टकराने के बाद हुआ। फिरहाल जांच पूरी होने पर मामला साफ होगा।

इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार रात महिला पॉलीटेक्निक से बेटी और देवर के साथ वूमन पॉवर लाइन चौराहे की तरफ गई थी। रास्ते में तकरोही निवासी अधिवक्ता अभिषेक और उसके दोस्त अश्वनी ने ओवरटेक कर कार रोक ली। महिला के विरोध करने पर आरोपितों ने छेड़छाड़ करते हुए महिला के कपड़े फाड़ दिए। मां के साथ अभद्रता होते देख बेटी ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। इसके साथ ही आरोपितों ने अभद्रता की और कार से रौंदने का प्रयास करने लगे। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक और अश्वनी को हिरासत में लिया। गोमतीनगर थाने लाए जाने के बाद भी आरोपितों ने पीड़ित पक्ष को धमकी दी।

इंस्पेक्टर ने बताया कि शुरुआती जांच में गाड़ी टकराने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

Next Story