भारत

लॉ छात्रा के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप में वकील गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 March 2026 6:00 PM IST
लॉ छात्रा के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप में वकील गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में कानून की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप में पुलिस ने एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोएल मुर्मू के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता कानूनी सलाह और मार्गदर्शन लेने के उद्देश्य से आरोपी अधिवक्ता के संपर्क में आई थी। आरोप है कि आरोपी ने कानून की बारीकियां सिखाने के बहाने उसे अपने प्रभाव में लिया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने इस कृत्य का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा।
जानकारी के मुताबिक, पिछले करीब सात महीनों से आरोपी छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी की धमकियों और सामाजिक बदनामी के डर से पीड़िता लंबे समय तक चुप रही और किसी से शिकायत नहीं कर सकी।
मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के पति को इस बारे में जानकारी मिली। उन्होंने आरोपी अधिवक्ता से इस संबंध में पूछताछ की, जिसके दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 61/26 दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और सभी साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story