भारत

अपहरण और दुष्कर्म करने का आरोप, वकील गिरफ्तार, बार एसोसिएशन से निष्कासित

jantaserishta.com
23 Jun 2023 8:07 AM IST
अपहरण और दुष्कर्म करने का आरोप, वकील गिरफ्तार, बार एसोसिएशन से निष्कासित
x

DEMO PIC 

बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष हैं।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोप में 67 वर्षीय एक वकील को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रमेश चंद्र गुप्ता के रूप में हुई। एडवोकेट रमेश चंद्र गुप्ता मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद 12 जून को उन्हें पद से हटा दिया गया और बार एसोसिएशन से निष्कासित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी गुरुवार को दी। पुलिस के मुताबिक, लड़की गुप्ता के ऑफिस में असिस्टेंट के तौर पर काम करती थी।
शहर पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि मई के आखिरी सप्ताह में लड़की के लापता होने की सूचना उसके परिवार के सदस्यों ने दी थी, जिन्होंने दौराला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने 16 जून को पीड़िता को बरामद कर अदालत में पेश किया, जिसके बाद उसका बयान दर्ज किया गया और इसी के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत धाराएं बढ़ाई गईं।
पुलिस ने गुप्ता की तलाश शुरू की और उसके आवास पर छापेमारी की। उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। एसपी ने कहा कि उनके खिलाफ दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने अपने बयान में वकील के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता अरविंद मारवाड़ी और संजीव सिक्का का भी नाम लिया है। एएसपी ने कहा, उनके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं और उसके आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। एएसपी ने कहा कि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में वकील रमेशचंद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी न्यायालय समक्ष पेश किया गया, जहां से वकील को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य दो आरोपियों सबूत जुटाए जा रहे हैं और उसके आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story