भारत

सुनवाई के दौरान रिवाल्वर ले जाने के आरोप में वकील गिरफ्तार, न्यायाधीश ने अपने सुरक्षाकर्मी को बुलाकर दिया आदेश

jantaserishta.com
3 Nov 2022 2:29 PM IST
सुनवाई के दौरान रिवाल्वर ले जाने के आरोप में वकील गिरफ्तार, न्यायाधीश ने अपने सुरक्षाकर्मी को बुलाकर दिया आदेश
x

DEMO PIC 

वकीलों का कहना है कि भूलवश ऐसा हो गया है।
मुजफ्फरपुर (आईएएनएस)| बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक मामले की सुनवाई के दौरान कथित तौर पर एक वकील के लाइसेंसी रिवाल्वर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इधर, आरोपी वकील इसे साजिश बता रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी के प्रधान ने देखा कि अधिवक्ता पंकज कुमार दास एक मामले की सुनवाई के दौरान कथित तौर पर उनके अदालत कक्ष में हथियार लेकर जा रहे हैं। इसके बाद न्यायाधीश ने अपने सुरक्षाकर्मी को बुलाकर वकील को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
मुजफ्फरपुर (सदर) थाना के प्रभारी श्रीराम सिंह ने बताया कि एक न्यायालय कर्मी के लिखित बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दास को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस बीच, बार एसोसिएशन ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। वकीलों का कहना है कि भूलवश ऐसा हो गया है।
एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए एक जरूरी बैठक बुलाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, आरोपी वकील ने भी एक आवेदन दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story