भारत

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मामला, इन लोगों ने हमले की जिम्मेदारी ली

jantaserishta.com
25 Feb 2026 1:10 PM IST
लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मामला, इन लोगों ने हमले की जिम्मेदारी ली
x
किया पोस्ट.
नई दिल्ली: दिल्ली में बीती रात लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हुए जानलेवा हमले को लेकर बड़ा दावा सामने आया है. सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट के जरिए राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि दीपक खत्री, लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है और उसके लिए मुखबिरी करता था, इसीलिए उस पर गोली चलवाई गई. हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस हमले में लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का वकील बताया जा रहा व्यक्ति सेफ है.
पुलिस यह जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट कितनी प्रामाणिक है और इसके पीछे कौन लोग हैं. हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार, हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे की साजिश को लेकर भी जांच जारी है. सोशल मीडिया पोस्ट के आईपी एड्रेस और अकाउंट्स की पड़ताल की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जिम्मेदारी लेने वाला दावा सही है या नहीं. फिलहाल इस सनसनीखेज हमले को लेकर राजधानी में गैंगवार से जुड़ी गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है.
राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर नाम के फेसबुक हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा गया, 'राम-राम सभी भाइयों को. मैं राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर गोरीपुर और सनी यामा... आज जो ये दीपक खत्री (वकील) पर हमला हुआ है,उसकी जिम्मेदारी लेते हैं. ये लॉरेंस के लिए मुखबिरी और दलाली करता है. ये जो तू फिरौती की सेटिंग करवाता है और मुलाकात पर जाके इन्फॉर्मेशन लाता है, ये सब बंद कर दे. नहीं तो तेरी हरकतों की सजा तेरे पूरे परिवार को भुगतनी पड़ेगी. भगवान का शुक्र कर आज तू बच गया. अब भी समय है... सुधर जा और हमारे जितने भी दुश्मन हैं, जो लॉरेंस को बदमाश मानते हैं, वे समय रहते सुधर जाएं, नहीं तो अंजाम बुरा होगा.'
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में आईएसबीटी के पास मंगलवार (24 फरवरी) देर रात करीब 10:10 बजे एक कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे, और गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए. घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
दिल्ली पुलिस के डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, 'हमें रात करीब 10:10 बजे सूचना मिली कि कश्मीरी गेट के पास एक कार पर फायरिंग हुई है. मौके पर पहुंचकर हमने पाया कि गाड़ी पर चार से पांच राउंड फायरिंग हुई थी. एक व्यक्ति घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमारी टीम तुरंत सक्रिय हुई और जांच शुरू कर दी गई है. सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उकनी गिरफ्तार की जाएगी.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story