भारत

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर की फायरिंग...अब 4 पुलिस के हत्थे चढ़े

jantaserishta.com
1 Feb 2026 3:23 PM IST
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर की फायरिंग...अब 4 पुलिस के हत्थे चढ़े
x

फाइल फोटो

बड़ा अपडेट.
नई दिल्ली: फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में पुणे पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पुलिस को संदेह है कि पुणे के वारजे और कारवेनगर इलाकों से हिरासत में लिए गए ये आरोपी आपराधिक गिरोहों से जुड़े हुए हैं.
डीसीपी के मुताबिक, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि सभी चारों गिरफ्तार आरोपी देश भर में सक्रिय एक कुख्यात गिरोह से जुड़े हुए हैं. पुणे पुलिस को विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के जरिए उनके संदिग्ध बैकग्राउंड, संपर्कों और गतिविधियों के बारे में पता चला था.
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. आरोपियों के मुंबई स्थित आपराधिक गिरोहों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. सभी आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है.
मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम
1. अमान आनंद मारोटे (27)
2. आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19)
3. सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20)
4. समर्थ शिवशरण पोमाजी (18)
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अब लारेंस गैंग के गैंगस्टर आरजू बिश्नोई ने ऑडियो भी जारी किया है. इस ऑडियो में आरजू बोल रहा है, 'आज मुंबई में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी आरजू बिश्नोई, शुभम लोनकर और हरि बॉक्सर लेते हैं.'
गैंगस्टर ने आगे चेतावनी देते हुए कहा, 'हमने रोहित शेट्टी को कई बार मैसेज भेजा कि हमारे काम में दखल न दे लेकिन इसको समझ नहीं आया, इसको छोटा सा ट्रेलर दिया है. आगे से किसी ने भी हमारी बात नहीं मानी तो गोली घर के बाहर नहीं, घर के अंदर बेडरूम में चलेगी.'
बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हश्र करने की धमकी
आरजू ने पूरे बॉलीवुड को चेतावनी दी कि उन्हें वक्त रहने सुधर जाना चाहिए, वरना उनका हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा. उसने कहा कि जो भी हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करते हैं उनको मिट्टी में मिला देंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null