भारत
'लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोग सांसद के बेहद करीब पहुंच चुके हैं'...धमकी से हड़कंप
jantaserishta.com
30 Nov 2024 2:00 PM IST

x
कहा- हत्या की जा सकती है.
पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी में कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोग पप्पू यादव के बेहद करीब पहुंच चुके हैं और कभी भी उनकी हत्या की जा सकती है. धमकी मे कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर जान से मार दिया जाएगा.
पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक व्यक्ति से पहले भी इसी तरह की धमकी मिली ती और अब एक बाद फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. पिछले मामले में धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने बाद में पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया था.
आपको बता दें कि पप्पू यादव को पहले भी इसी तरह की घमकी मिली थी. लगातार मिल रही धमकियों के बाद उनके एक करीबी दोस्त ने उन्हें बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट दी थी. यह लैंड क्रूजर पप्पू यादव के पुर्णिया स्थित अर्जुन भवन कार्यालय में 25 नवंबर की देर रात पहुंची थी. पप्पू यादव ने ऐलान किया कि जो लैंड क्रूजर गाड़ी उन्हें गिफ्ट में मिली है उसे रॉकेट लांचर भी उड़ा नहीं सकता है.
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या के बाद से पप्पू यादव को लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिल रही ह.। पूर्णिया में स्थित उनके आवास अर्जुन भवन को उड़ाने तक की धमकी दी गई है. पूर्णिया में पप्पू यादव के आवास अर्जुन भवन को सुरक्षा की दृष्टि से और मजबूत बनाने के लिए वहां पिछले दिनों आर्म्स डिटेक्टर डोर लगाया गया है और किसी को भी बिना तलाशी के अंदर आवास में घुसने की इजाजत नहीं है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





