भारत

नेता पर कसा कानून का शिकंजा, महिला अधिवक्ता ने लगाया रेप का आरोप

jantaserishta.com
8 Sept 2024 2:35 PM IST
नेता पर कसा कानून का शिकंजा, महिला अधिवक्ता ने लगाया रेप का आरोप
x

सांकेतिक तस्वीर

FIR दर्ज.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के एक और नेता पर रेप का आरोप लगा है. पूर्व प्रदेश सचिव और मऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ रेप के मामले में FIR दर्ज हुई है. सपा नेता की महिला सहयोगी ने ही रेप की धाराओं में केस दर्ज कराया है. पीड़िता का आरोप है कि वीडियो और फोटो बनाकर उसके साथ बीते एक साल से बलात्कार किया जा रहा है.
मऊ बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रह चुके वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ उनकी ही सहयोगी महिला ने रेप का आरोप लगाया है. इस मामले में मऊ जिले के थाना कोतवाली में धारा 115(2), 351(2), 352, 123 और 64(2)(m) के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है. पीड़ित महिला का आरोप है कि सपा नेता ने बीते एक साल से फोटो और वीडियो बनाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए हैं.
मऊ के सीओ अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि एक पीड़िता ने वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में तहरीर थी, जिसको लेकर बीते 7 सितंबर को केस दर्ज कर लिया गया है. शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी पेशे से अधिवक्ता है. पीड़िता का आरोप है कि बीते 6 सितंबर को उसके चैम्बर पर आकर आरोपी ने मारपीट की. साथ ही पुराने मामले को उजागर न करने की धमकी भी दी. अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
इससे पहले अयोध्या और कन्नौज में समाजवादी पार्टी के दो नेताओं के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story