भारत
लेडी डॉन पर कसा कानून का शिकंजा, ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, अपराध से है पुराना नाता
jantaserishta.com
21 Feb 2025 5:40 PM IST

x
जितनी हसीन उतनी ही है खतरनाक...
नई दिल्ली: लेडी डॉन जोया खान आखिकार कानून के शिकंजे में आ चुकी है। कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की बेगम जोया खान को पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपए के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया। 33 साल की जोया जितनी हसीन है वह उतनी ही खतरनाक भी है। जोया हाशिम बाबा के जेल जान के बाद से पूरे गैंग को संभाल रही थी। हत्या, लूट से लेकर ड्रग्स के काले कारोबार तक हाशिम बाबा के पूरे साम्राज्य को वह मालकिन के तौर पर संभाल रही थी।
वह लंबे समय से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थी, लेकिन हर बार बच निकलती थी। वह पूरे गैंग बेहद सावधानी से संभाल रही थी और पूरी कोशिश करती थी उसकी प्रत्यक्ष भूमिका सामने ना आए। गैंग चलाने में उसकी भूमिका को लेकर पुलिस को शुरुआत से पूरी आशंका थी, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई मजबूत केस नहीं बन पा रहा था। अब पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया है। दिल्ली पुलिस ने जोया को 270 ग्राम हेरोईन के साथ पकड़ा जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाशिम बाबा के जेल जाने के बाद से वह शूटर्स के पूरे गैंग को संभाल रही थी। वह वसूली और ड्रग्स के पूरे धंधे को बेहद शातिराना तरीके से चला रही थी। लेकिन दूसरे अपराधियों की तरह वह अंडरग्राउंड नहीं रहती थी। हाई प्रोफाइल पार्टियों में जाना, महंगे कपड़े और गहनों में सज-धजकर घूमना और सोशल मीडिया पर तस्वीरें अपलोड करना उसे काफी पसंद है। वह अक्सर तिहाड़ जेल में जाकर हाशिम बाबा से भी मुलाकात करती थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हाशिम ने उसे कोड में बात करने, गैंग के पूरे कारोबार और लेनदेन को मैनेज करने की ट्रेनिंग दी थी।
हाशिम बाबा के खिलाफ हत्या, वसूली, हथियारों की तस्करी आदि के दर्जनों केस हैं। जोया उसकी तीसरी बेगम है। वहीं, हाशिम जोया का दूसरा सौहर है। 2017 में हाशिम बाबा से निकाह से पहले जोया किसी और की बीवी थी। तलाक के बाद जोया हाशिम बाबा के संपर्क में आई। जल्द ही जोया हाशिम की जान बन गई और दोनों ने शादी कर ली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





