भारत

लॉ स्टूडेंट के पास 3 अवैध पिस्तौल मिले, पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही ये बात

jantaserishta.com
10 Dec 2022 10:22 AM IST
लॉ स्टूडेंट के पास 3 अवैध पिस्तौल मिले, पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

बड़ा एक्शन।
अमृतसर: अमृतसर के खालसा कॉलेज में लॉ स्टूडेंट के पास 3 अवैध पिस्तौल बरामद हुई हैं. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है कि यह हथियारों की तस्करी किसके कहने पर और किसके लिए की जा रही थी.
जानकारी के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने लॉ के स्टूडेंट से तीन पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस और 4 मैगजीन बरामद की हैं. इस मामले में पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर में विद्यार्थियों के माध्यम से हथियारों की तस्करी चल रही है, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने लॉ के स्टूडेंट को नाकाबंदी के दौरान रोककर तलाशी ली तो उसकी गाड़ी से दो पिस्टल बरामद हुईं.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर 1 दिन की रिमांड पर लिया है. इसके बाद उससे पूछताछ की गई. उसकी निशानदेही पर एक और देसी पिस्टल बरामद की गई.
इस मामले में सब इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा ने बताया कि आरोपी सहज प्रताप सिंह को अदालत में पेश कर और रिमांड की मांग की जाएगी, जिससे कि इससे और जानकारी हासिल की जा सके. जिससे यह पता लगाया जा सके कि यह हथियारों की तस्करी किसके लिए और किसके कहने पर और कहां-कहां कर रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story