भारत

बिहार में कानून का राज, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा: दिलीप जायसवाल

jantaserishta.com
22 July 2025 11:26 AM IST
बिहार में कानून का राज, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा: दिलीप जायसवाल
x
पटना: चंदन मिश्रा हत्याकांड में मंगलवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस पर भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में कानून का शासन है। पुलिस और कानून अपना काम कर रहे हैं। जो भी अपराध करेगा, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सख्त नीति के तहत अपराधियों की गिरफ्तारी 12 से 24 घंटे के भीतर हो रही है और उन्हें न्यायालय में पेश कर सजा दिलाई जा रही है। बिहार में कोई भी अपराधी कानून से ऊपर नहीं है। राज्य की कानून व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।
बता दें कि बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस और एसटीएफ का हमलावरों के साथ आमना-सामना हुआ। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो अपराधी, बलवंत कुमार सिंह और रविरंजन कुमार सिंह, गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पुलिस हिरासत में इलाज के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही एक अन्य अपराधी, अभिषेक कुमार, को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बयान कि "वोटर लिस्ट से करोड़ों लोगों के नाम कट सकते हैं" पर दिलीप जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें 26 तारीख के बाद इस पर बोलना चाहिए, जब पुनरीक्षण की अंतिम तिथि समाप्त हो जाए। इससे पहले इस तरह के बयान देना केवल भ्रम फैलाने जैसा है।
उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर सवाल किए जाने पर जायसवाल ने कहा कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। अभी विस्तृत जानकारी आनी बाकी है; जब पूरी जानकारी मिलेगी, तब इस पर कोई टिप्पणी करूंगा।
बता दें कि भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब उनके कार्यकाल के अभी दो साल बाकी हैं। अगस्त 2022 में पदभार ग्रहण करने वाले धनखड़ ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र भेज दिया, जिसमें उन्होंने अनुच्छेद 67(ए) का जिक्र किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story