भारत

'लॉ एंड आर्डर खत्म, चरम पर गुंडागर्दी', युवक की पिटाई पर बोली कांग्रेस, VIDEO

jantaserishta.com
27 Jun 2024 9:57 AM IST
लॉ एंड आर्डर खत्म, चरम पर गुंडागर्दी, युवक की पिटाई पर बोली कांग्रेस, VIDEO
x
देखें वीडियो.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक दलित युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चार लोग एक युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये घटना छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का था।
पुलिस ने पीड़ित बृजेश वर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी देवेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना 4 से 5 दिन पुरानी बताई जा रही है। बृजेश के साथ पिटाई का यह वाकया तब हुआ जब वह अपने रेस्टोरेंट से वापस लौट रहा था।
युवक की पिटाई का वीडियो शेयर करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में लॉ एंड आर्डर खत्म हो चुका है। गुंडों का बोलबाला है, गुंडागर्दी चरम पर है। दलितों, आदिवासियों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। छतरपुर जिले में दलित युवक ब्रजेश वर्मा को निर्वस्त्र कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है एवं कट्टा अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी गई है। लगातार दलितों-आदिवासियों को पीटा जा रहा है, लॉ एंड आर्डर खत्म हो गया है, गुंडागर्दी चरम पर है ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story