भारत

नीतीश कुमार की सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है: तारिक अनवर

jantaserishta.com
1 Nov 2025 4:00 PM IST
नीतीश कुमार की सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है: तारिक अनवर
x
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रदेशवासियों के नाम जारी किए गए वीडियो संदेश पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने जोरदार पलटवार किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि 20 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। इतना लंबा अरसा बिहार की जनता ने उन्हें दिया, लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल में कौन सा विकास किया? कानून-व्यवस्था लगभग चरमरा गई है।
आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि नीतीश कुमार भूल गए हैं कि वह 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। 20 साल का कार्यकाल कोई छोटी अवधि नहीं है। शायद बहुत कम लोगों को 20 साल तक लगातार मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर मिलता है। इसलिए, यदि वह 20 वर्षों में कुछ चीजें हासिल नहीं कर सके, तो कौन भरोसा करेगा कि वह अगले पांच वर्षों में उन्हें कर लेंगे? बिहार की जनता अब उन्हें आगे पांच साल देने के लिए तैयार नहीं है, बिहार बदलाव चाहती है।
बिहार की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था लगभग चरमरा गई है। मोकामा में एक नेता की हत्या कर दी जाती है। बिहार का पुलिस प्रशासन खत्म हो चुका है।
संघ पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांगों पर तारिक अनवर ने कहा कि यह सरदार वल्लभभाई पटेल की इच्छा थी और उन्होंने इस दिशा में कदम उठाए थे तथा प्रतिबंध लगाया था। चूंकि देश के गृह मंत्री के रूप में उन्हें स्थिति की पूरी जानकारी थी कि क्या हो रहा था, क्या षड्यंत्र चल रहे थे और महात्मा गांधी ऐसी ही एक साजिश का शिकार हुए थे, इसलिए उन्होंने संघ के खिलाफ कार्रवाई की थी। आज भी देश में स्थिति वही है। समाज में बांटने की कोशिश जारी है। संघ की ओर से लगातार यह कार्य किया जा रहा है।
बता दें कि नीतीश कुमार ने अपने वीडियो संदेश में जनता का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने हर बार मुझे कार्य करने का मौका दिया। 2005 से वे लगातार बिहार के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, बिहार के लोगों को सम्मान दिलाने का काम किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story