
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
उन्नाव: यूपी के उन्नाव के एक गांव में अचानक कुछ ग्रामीण लाठियां लेकर आए और एक-दूसरे पर बरसानी शुरू कर दी। इस बीच महिलाएं भी पहुंच गईं। बीच-बचाव में महिलाओं के भी एक-आध लट्ठ पड़ गए। सुबह के समय गांव हुए लट्ठ मार झगडे का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हम ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करते है। जानकारी के अनुसार मारपीट जमीन के विवाद को लेकर होना बताया गया है। झगड़े में दो महिलाओं समेत करीब छह लोग घायल हुए हैं। दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल पर भर्ती कराया गया। पति ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
उन्नाव
— Hemendra Tripathi 🇮🇳 (@hemendra_tri) July 24, 2022
दबंगों ने महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों पर बरपाया कहर
मकान के सामने की जमीन पर कब्जे को लेकर दबंग पड़ोसी ने की मारपीट
घर में घुसकर महिलाओं-बुजुर्गों को लाठी डंडों से दौड़ाकर पीटा
2 महिलाओं समेत 5 लोग बताये जा रहे हैं घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के हिमांचल खेड़ा का मामला pic.twitter.com/N2IwRSOhar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





