भारत

पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी

Subhi
5 July 2026 7:53 AM IST
पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी
x
ताजा भाव जारी

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर से कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिला है। कीमतें पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। इससे पहले 1 जुलाई को प्राइवेट कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी। नायरा ने पेट्रोल का रेट 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 3 रुपये प्रति लीटर घटा दिया था। हालांकि, सरकारी कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अबतक एक बार भी कटौती पिछले कुछ महीनों में नहीं की गई है। बता दें, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से हर दिन सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी की जाती हैं।

पिछले दिनों पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अब भी अधिक कीमत पर खरीदे गए स्टॉक को ही रिफाइन कर रही हैं। अगर कच्चे तेल की कीमतों में आने वाले दो से तीन हफ्तों तक स्थिरता बनी रहेगी। तब यह एक सही प्रश्न होगा। पेट्रोलियम मंत्री के जवाब से एक बात तो साफ हो गई है कि कीमतों में हाल फिलहाल कोई कटौती नहीं होने जा रही है।

आपके शहर में क्या है पेट्रोल का रेट? (Petrol Price Today)

नई दिल्ली - 102.12 रुपये

कोलकाता - 113.51 रुपये

मुंबई - 111.21 रुपये

चेन्नई - 107.76 रुपये

गुरुग्राम - 102.97 रुपये

नोएडा - 101.96 रुपये

बेंगलुरू - 110.93 रुपये

भुवनेश्वर - 110.49 रुपये

चंडीगढ़ - 101.54 रुपये

हैदराबाद - 115.49 रुपये

जयपुर - 113.19 रुपये

लखनऊ - 101.86 रुपये

पटना - 113.37 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 115.49 रुपये

डीजल का क्या है रेट? (Diesel Price Today)

नई दिल्ली - 95.20 रुपये

कोलकाता - 99.82 रुपये

मुंबई - 97.83 रुपये

चेन्नई - 99.55 रुपये

गुरुग्राम - 95.64 रुपये

नोएडा - 95.44 रुपये

बेंगलुरू - 98.80 रुपये

भुवनेश्वर - 102.15 रुपये

चंडीगढ़ - 89.47 रुपये

हैदराबाद - 103.82 रुपये

जयपुर - 98.25 रुपये

लखनऊ - 95.36 रुपये

पटना - 99.36 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 104.40 रुपये

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट (Crude Oil Price)

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुलने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। युद्ध की वजह से एक वक्त पर जो कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया था। वह फिर से लुढ़ककर 72 डॉलर प्रति बैरल तक के करीब आ चुका है। यही वजह है कि लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की मांग हो रही है। बता दें, युद्ध की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में घरेलू स्तर पर 4 बार इजाफा हुआ था। तब पेट्रोल के रेट में 7.50 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई थी।


Next Story