भारत

पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी

Subhi
26 Aug 2025 7:53 AM IST
पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी
x
ताजा भाव जारी

वैश्विक बाजार में पिछले कई दिनों से क्रूड की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा था, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. इसके साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो गईं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार (26 अगस्त) को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.34 डॉलर यानी 0.52 प्रतिशत टूटकर 64.46 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.35 डॉलर यानी 0.51 फीसदी सस्ता होकर 68.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

देश के कई शहरों में सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो गईं. यूपी के अलीगढ़ में पेट्रोल 23 पैसे सस्ता होकर 94.82 और डीजल 26 पैसे टूटकर 87.93 रुपये प्रति लीटर पर आ गया. जबकि प्रयागराज में पेट्रोल का भाव 1.12 रुपये प्रति लीटर कम होकर 94.77 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. जबकि डीजल का भाव 1.13 रुपये टूटकर 87.92 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बहराइच में पेट्रोल 97 पैसे सस्ता होकर 95.16 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो वहीं डीजल का भाव 82 पैसे गिरकर 88.35 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. लखनऊ में पेट्रोल 3 पैसे सस्ता होकर 94.70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि डीजल की कीमत 3 पैसे टूटकर 87.83 रुपये प्रति लीटर हो गई है. तिरुवनंतपुर में पेट्रोल 15 पैसे टूटकर 107.33 तो डीजल 27 पैसे सस्ता होकर 96.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है.


Next Story