भारत

पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी

Subhi
21 Sept 2026 8:40 AM IST
पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी
x
पेट्रोल-डीजल

भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 20 सितंबर, 2026 के लिए पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें जारी कर दी हैं। वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे फ्यूल स्टेशन जाने से पहले अपने शहर में लेटेस्ट रेट पता कर लें, क्योंकि अलग-अलग राज्यों और यहाँ तक कि पड़ोसी शहरों में भी रिटेल कीमतें अलग-अलग होती हैं

भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 21 सितंबर, 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं. हर सुबह 6 बजे IOCL, BPCL, HPCL जैसी सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां नई कीमतें जारी करती हैं, जिससे वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव का असर तुरंत घरेलू बाजार पर दिखता है. चूंकि भारत अपनी जरूरत का करीब 85% कच्चा तेल आयात करता है इसलिए वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी का असर घरेलू स्तर पर फ्यूल की कीमतों पर पड़ता है, जो सीधे आम आदमी के बजट से जुड़ा हुआ है.

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.2 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है.यहां डीजल का रेट अभी 97.83 रुपे प्रति लीटर ल रहा है. यानी कि तेल कंपनियों ने फ्यूल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया है.

शहरवार चेक करें कीमतें

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)

दिल्ली 102.12 रुपये 95.20 रुपये

मुंबई 111.31 रुपये 97.97 रुपये

इंदौर 114.58 रुपये 99.70 रुपये

चेन्नई 107.78 रुपये 99.56 रुपये

जयपुर 112.69 रुपये 97.78 रुपये

पटना 113.35 रुपये 99.36 रुपये

लखनऊ 101.86 रुपये 95.36 रुपये

भोपाल 115.41 रुपये 100.47 रुपये

अमृतसर 105.56 रुपये 96.20 रुपये

कहां बिक रहा सबसे महंगा पेट्रोल?

देश में इस वक्त सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में मिल रहा है. यहां पेट्रोल की कीमत 118.34 से 118.53 रुपये प्रति लीटर के बीच है. वहीं, यहां डीजल की कीमत 105.69 से 106.06 रुपये प्रति लीटर के बीच बना हुआ है. चित्तूर में पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी ज्यादा होने की खास वजह आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा लगाया जाने वाला उच्च वैट (VAT) और स्थानीय परिवहन या माल ढुलाई का खर्च है.


Next Story