
Ulhasnagar/Thane District/Maharastra *उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े गोलीबारी, हरीश गजवानी की मौत* महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में रेलवे स्टेशन परिसर के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस वारदात में हरीश गजवानी की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात हमलावर ने उन पर गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना विट्ठलवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। भीड़भाड़ वाले इलाके में गोलीबारी की घटना से आसपास के परिसर में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावर ने हरीश गजवानी पर दो राउंड फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उल्हासनगर के डीसीपी सचिन गोरे समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की विशेष टीम घटनास्थल पर पंचनामा कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मध्यवर्ती अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस फरार हमलावर की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
— Jayprrakash Singh (@jayprakashindia) October 14, 2026





