भारत
जब मंत्री के कारण रेलवे स्टेशन पर दिखा अलग नजारा, अंदर घुसा दी कार
jantaserishta.com
24 Aug 2023 10:05 AM IST

x
हड़कंप मच गया।
लखनऊ: यूपी के पशुधन मंत्री ट्रेन पकड़ने में लेट हुए तो अपनी कार लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन के अंदर घुसा दी। मंत्री की कार स्टेशन के प्लेटफार्म के एक हिस्से तक अंदर लाई गई। यहां से मंत्री सीधे एस्केलेटर चढ़ गए। मंत्री की कार अंदर घुसने से हड़कंप मच गया।
दरअसल, यूपी के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को बुधवार को लखनऊ से बरेली जाना था। ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल लखनऊ के चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर आती है। मंत्री धर्मपाल सिंह ट्रेन पकड़ने के लिए ऐन वक्त स्टेशन पहुंचे। लेट पहुंचने पर ट्रेन छूट न जाए इसलिए उनकी कार को रेलवे न्यायालय के सामने दिव्यांग के बने रैंप पर चढ़ाते हुए सीधे प्लेटफार्म नंबर एक से सटे एस्केलेटर तक ले जाया गया। यात्रियों के बीच मंत्री की कार पहुंचने से कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मंत्री के जाने के बाद कार को रोक लिया गया।
इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर संजय खरवार ने बताया कि मंत्री धर्मपाल सिंह ऐन वक्त पर स्टेशन पहुंचे। ऐसे में ट्रेन छूटने का समय हो रहा था। इस कारण उनकी कार को रैंप से होकर एस्केलेटर तक जाने की व्यवस्था की गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





