भारत

लता दी की सेहत में सुधार, सोनिया गांधी ने की प्रार्थना

jantaserishta.com
6 Feb 2022 8:48 AM IST
लता दी की सेहत में सुधार, सोनिया गांधी ने की प्रार्थना
x

नई दिल्ली: दुनियाभर के फैंस के दिलों में बसने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर कई दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं. दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में इलाज चल रह है. बीते दिन लता मंगेशकर के अचानक से तबीयत बिगड़ने की खबर ने लाखों फैंस को दुखी कर दिया था. हर कोई लता मंगेशकर के जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी लता दीदी की तबीयत को लेकर चिंता जताई है और उनके सेहतमंद होने की प्रार्थना की है.

लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर चिंतित हैं सोनिया गांधी
कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लता मंगेशकर की सेहत को लेकर चिंता जताते हुए लिखा- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत की महान गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की है और उनके जल्द ही स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. सोनिया गांधी ने कहा-"पीढ़ियां उनकी सुरीली आवाज सुनकर बड़ी हुई हैं. भारत को उनकी जरूरत है.
आशा भोसले ने दी लता मंगेशकर की हेल्थ अपडेट
लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ने की खबर के बीच खुद आशा भोसले अपनी लता दीदी से मिलने मुंबई के ब्रीड कैंडी अस्पताल पहुंचीं. हॉस्पिटल में डॉक्टर्स से बात करने के बाद आशा भोसले ने लता मंगेशकर का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उनकी तबीयत में अब सुधार हो रहा है. आशा भोसले के इस बयान ने लता मंगेशकर के लाखों-करोड़ों फैंस को राहत दी है. सिर्फ देश के ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के फैंस लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
डॉक्टर की निगरानी में लता मंगेशकर
करोड़ों लोगों के दिल में बसने वाली लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाई गई थीं और तभी से वो हॉस्पिटल में भर्ती हैं. 92 साल की लता मंगेशकर को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था. बेस्ट डॉक्टर्स की टीम लता जी का इलाज कर रही है और वे लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं.
लता मंगेशकर के गानों को हर पीढ़ी से मिला प्यार
हजारों गानों में अपनी खूबसूरत आवाज का जादू बिखेर चुकीं लता मंगेशकर के गानों की हर पीढ़ी फैन है. लता मंगेशकर ने 7 दशकों तक अपनी सुरीली आवाज के जादू से सभी को मदहोश किया है. लता मंगेशकर हजारों सुपर हिट गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं. उन्होंने हर एक जेनरेशन के साथ काम किया और लोगों का ढेर सारा प्यार पाया. हम भी उनके सेहतमंद होने की प्रार्थना कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story