भारत

105 साल की उम्र में वोट देने की अंतिम इच्छा, और फिर कुछ देर बाद नहीं रहे

jantaserishta.com
16 May 2022 4:36 PM IST
105 साल की उम्र में वोट देने की अंतिम इच्छा, और फिर कुछ देर बाद नहीं रहे
x

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में 105 वर्षीय वृद्ध वोटर वरण साहू ने पंचायत चुनाव में वोट देने के आधे घंटे बाद दुनिया को अलविदा कह दिया. परिजनों ने बताया कि उनकी तबीयत काफी खराब थी और वह ठीक से चल-फिर भी नहीं पाते थे. फिर भी वह वोट देने की जिद पर अड़े रहे. वरन ने परिजनों से कहा था कि वह वोट जरूर देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए.

घरवालों ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन वरण नहीं माने. थक हारकर घरवालों ने उनके लिए चारपहिये का इंतजाम किया और गाड़ी में ले जाकर वोट दिलाया. मामला चौपारण प्रखंड की पंचायत बेलाही के परतापुर गांव का है. गांव के एक शख्स ने बताया कि वरण साहू ने बूथ नंबर-256 से वोट दिया था.
परिजन उन्हें 2:45 बजे मतदान केंद्र लेकर गए थे. वोट देकर जैसे ही वह घर लौटे तो आधे घंटे बाद 3.20 मिनट पर उन्होंने प्राण त्याग दिए. लेकिन अंतिम समय में भी मतदान करके वरण साहू ने मिसाल पेश की है और देश को यह संदेश दिया है कि हमें मतदान जरूर करना चाहिए.
बता दें, झारखंड पंचायत चुनाव के पहले फेज में हजारीबाग जिले के सबसे बड़े प्रखंड चौपारण में शनिवार को मतदान हुआ. हर नागरिक ने अपना फर्ज निभाते हुए वोटिंग की. लेकिन सबसे खास बात ये रही कि गांव के 105 वर्षीय वृद्ध वोटर वरण साहू ने मरने से पहले अपने कर्तव्य को बखूबी निभाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story