भारत

बिहार में दिवंगत भाजपा नेता का अंतिम संस्कार, सम्राट सहित कई नेता अंतिम विदाई देने पहुंचे

jantaserishta.com
14 July 2023 4:24 PM IST
बिहार में दिवंगत भाजपा नेता का अंतिम संस्कार, सम्राट सहित कई नेता अंतिम विदाई देने पहुंचे
x
पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता विजय कुमार सिंह का शुक्रवार को फतुहा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के अलावा कई नेता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें नाम आंखों से अंतिम विदाई दी।
बिहार भाजपा ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि बिहार के शिक्षकों, नौजवानों, किसानों और महिलाओं की आवाज उठाते हुए महागठबंधन सरकार की लाठी से बलिदान हुए भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की अंत्येष्टि फतुहा घाट पर हुई। अंतिम यात्रा में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण और हजारों-हजार की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता और आम जनमानस ने शामिल होकर नम आंखों से विदाई दी।
ट्वीट में आगे कहा गया कि भाजपा उनके बलिदान को जाया नहीं होने देगी। जब तक सूरज-चांद रहेगा, विजय सिंह का नाम रहेगा।
इधर, सिंह के अंतिम संस्कार के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस मौत के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि आज भाजपा का वीर साथी चला गया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आंदोलन तो आगे भी होंगे लेकिन इस वीर साथी को हम नहीं लौटा पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के नेताओं का दावा है कि सिंह की मौत पुलिस लाठीचार्ज के कारण हुई है। जबकि, प्रशासन उनके छज्जू बाग में बेहोश मिलने की बात कह रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story