भारत

घाटी में मारे गए कश्मीरी पंडित का जम्मू में हुआ अंतिम संस्कार

jantaserishta.com
16 Oct 2022 3:57 PM IST
घाटी में मारे गए कश्मीरी पंडित का जम्मू में हुआ अंतिम संस्कार
x
जम्मू (आईएएनएस)| कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की गोली के शिकार हुए कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट का रविवार को जम्मू में अंतिम संस्कार किया गया। भट का पार्थिव शरीर शोपियां जिले के चौद्रीगुंड गांव से शनिवार शाम उनके जम्मू स्थित आवास पर लाया गया।
शनिवार सुबह घाटी के चौद्रीगुंड गांव में उनके घर के बाहर आतंकियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
भट की हत्या के बाद घाटी में प्रधान मंत्री पैकेज के तहत सेवा कर रहे कश्मीरी पंडितों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। इन लोगों ने जम्मू संभाग में ट्रांसफर करने की अपनी मांग दोहराई है।
भट के अंतिम संस्कार में कश्मीरी पंडितों और अन्य सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story