भारत

पति-पत्नी का आखिरी झगड़ा, साड़ी का इस्तेमाल कर एक ने ऐसे दे दी जान

jantaserishta.com
11 March 2024 9:09 AM IST
पति-पत्नी का आखिरी झगड़ा, साड़ी का इस्तेमाल कर एक ने ऐसे दे दी जान
x

सांकेतिक तस्वीर

मामला दर्ज किया गया है.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में पत्नी से मामूली झगड़ा होने के बाद एक शख्स ने खुदकुशी कर ली. पुलिस अधिकारी ने बताया कि नागपुर के गीता नगर में एक 35 साल के व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के बाद उस वक्त आत्महत्या कर ली जब वो घर से बाहर चली गई. घटना नागपुर के गीता नगर की है.
हुडकेश्वर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने शनिवार को साड़ी का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली. अधिकारी ने कहा, 'उसने अपनी पत्नी को घर लौटने के लिए बुलाया था जब उसने इनकार कर दिया, तो उसने मौत को गले लगा लिया. पुलिस ने इस मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है.'
नागपुर में ही पुलिस ने रेप के एक अन्य मामले में 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी को 16 साल की लड़की के साथ रेप करने और उसके पिता को उसका वीडियो भेजने के मामले में पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक, शांति नगर इलाके का रहने वाला आरोपी प्रज्योत हरिहर बौंडोले कुछ महीनों से लड़की के साथ रिश्ते में था, लेकिन बाद में युवती से उसका रिश्ता खराब हो गया.
युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ रिलेशन बनाए थे और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था. अधिकारी ने कहा कि रिश्ता खराब होने के बाद आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो व्हाट्सऐप के जरिए उसके पिता को भेज दिया था. उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को बौंडोले को POCSO अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story