भारत

UP Board: यूपी बोर्ड की परीक्षा का आज अंतिम दिन

jantaserishta.com
9 March 2024 9:00 AM IST
यूपी बोर्ड की परीक्षा का आज अंतिम दिन
x

यूपी बोर्ड की परीक्षा का आज अंतिम दिन

प्रयागराज: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा का अंतिम दिन शनिवार को है। दोनों पालियों में 2 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। बोर्ड ने शुक्रवार को शिवरात्रि के अवकाश में भी परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी की समीक्षा की। अब तक की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हुई थी और 9 मार्च तक कुल 16 दिन तक परीक्षा चलेगी। परीक्षा के दौरान कई दिन गैप भी रहा। शनिवार को प्रथम पाली हाईस्कूल में गुजराती, उर्दू, पंजाबी आदि विषयों की परीक्षा 3,409 केंद्रों एवं इंटर की व्यवसायिक वर्ग के विषयों की परीक्षा 1,091 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
इनमें हाईस्कूल में 63,508 एवं इंटर में 32,475 समेत कुल 95,983 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। द्वितीय पाली में इलेक्ट्रिशियन, आपदा, प्रबंधन, सोलर सिस्टम, रिपेयर और प्लम्बर विषय की परीक्षा एक केंद्र तथा इंटर की संस्कृत व कृषि वर्ग के विषयों की परीक्षा 5,613 केंद्रों पर होगी। हाईस्कूल के 37 परीक्षार्थी और इंटर में 1,27,941 परीक्षार्थी समेत कुल 1,27,978 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दोनों पालियों में 2,23,924 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
गौरतलब है कि परीक्षा में कुल 55,25,308 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें हाईस्कूल में 29,47,311 एवं इंटरमीडिएट में 25,77,997 परीक्षार्थी थे। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने बताया कि नौ मार्च की परीक्षा की तैयारी को लेकर बोर्ड कार्यालय में काम होता रहा। साथ में मूल्यांकन को लेकर भी काम शुरू हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story