भारत

लश्कर आतंकवादी मारा गया, और 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

jantaserishta.com
13 May 2025 11:22 AM IST
लश्कर आतंकवादी मारा गया, और 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका
x

सांकेतिक तस्वीर

देखें वीडियो.

नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान के आतंकी कैंपों पर हमले कर उन्हें तबाह कर दिया था. ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमा पार के आतंकी शिविरों पर एक्शन के बाद सुरक्षाबलों ने अब सरहद के भीतर यानी जम्मू कश्मीर में आतंक के खिलाफ सैन्य अभियान को तेज कर दिया है. शोपियां समेत अलग-अलग इलाकों में आतंकियों की तलाश के लिए सेना अभियान चला रही है.

मंगलवार की सुबह ऐसे ही एक अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को घेर लिया है. आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. शोपियां के जम्पाथरी में मुठभेड़ जारी है. मौके पर अभी भी कम से कम दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. दोनों तरफ से फायरिंग चल रही है.
यह मुठभेड़ ऐसे समय हुई है, जब पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के पोस्टर शोपियां के कई इलाकों में लगाए गए थे. सुरक्षाबलों ने आतंकियों की सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये इनाम देने का भी ऐलान कर रखा है. सेना ने पहलगाम में मासूम पर्यटकों की मौत के गुनहगार तीन पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश तेज कर दी है.
सुरक्षाबलों की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर जगह-जगहपोस्टर लगाए गए हैं. इन आतंकियों की तस्वीर एजेंसियों ने पहले ही जारी कर दी थी. गौरतलब है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला बोल दिया था. इस कायराना आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी और 14 लोग घायल हुए थे. मृतकों में एक नेपाली नागरिक भी शामिल था. इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null