भारत

बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला

jantaserishta.com
30 Dec 2025 3:16 PM IST
बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला
x
पटना: बिहार में नए साल के स्वागत से पहले बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर मंगलवार को अधिसूचना भी जारी कर दी है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, विजयलक्ष्मी एन को अपर मुख्य सचिव, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग से हटाकर अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वे इस दौरान सचिव, बिहार राज्य योजना परिषद, पटना और परियोजना निदेशक, बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी। इसी तरह बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक को प्रभारी सचिव के रूप में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के दायित्वों को निभाने का जिम्मा दिया गया है।
इसके अलावा के सेंथिल कुमार को प्रधान सचिव, योजना एवं विकास विभाग से हटाकर अगले आदेश तक प्रधान सचिव, गन्ना उद्योग विभाग, बिहार की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त वे सचिव, बिहार राज्य योजना परिषद और परियोजना निदेशक, बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी के प्रभार में भी रहेंगे। कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के पद पर पदस्थ किया गया है, जबकि वे जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।
1997 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव हंस को अगले आदेश तक अपर सदस्य, राजस्व परिषद के पद पर जबकि नर्मदेश्वर लाल को प्रधान सचिव, कृषि विभाग, बिहार के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वे जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। इसी प्रकार, विनय कुमार को प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सदस्य, राजस्व परिषद प्रेम सिंह मीणा को आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन के सचिव मनीष कुमार को आयुक्त, सारण प्रमंडल का दायित्व दिया गया है, जबकि नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी को सचिव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
राजस्व परिषद के सचिव गिरिवर दयाल सिंह को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया, जबकि मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को भागलपुर का आयुक्त बनाया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के प्रबंध निदेशक महेन्द्र कुमार को खेल विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। निलेश रामचंद्र देवरे को अगले आदेश तक विशेष सचिव, पर्यटन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावा, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय को प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story