भारत
एनएच 109 का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, गैरसैंण से कर्णप्रयाग का संपर्क टूटा
jantaserishta.com
21 July 2023 10:50 AM IST

x
गैरसैंण: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है। भारी बारिश से पहाड़ और मैदान सभी जगह जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। चमोली में पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 109 गैरसैंण से कर्णप्रयाग के बीच में कालीमाटी में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके बाद यहां आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है।
मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश से गैरसैंण कर्णप्रयाग हाईवे का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। जिसके कारण कई वाहन मार्ग के दोनों ओर फंसे हैं। रानीखेत कर्णप्रयाग नेशनल हाईवे गैरसैंण के आगे कालीमाटी में पूरी तरह टूट गया है। इस हाईवे पर कनेक्टिविटी बंद हो गई है। नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी है।
109 एनएच जिस तरह क्षतिग्रस्त हुआ है उसे देखकर लग रहा है कि इसे बनाने में काफी समय लगेगा। दरअसल यहां कॉजवे का एक बड़ा हिस्सा बहने से मार्ग अवरूद्ध हो गया है। आपको बता दें कि अब यहां कोई वैकल्पिक मार्ग भी नही बचा है जिससे आवागमन किया जाय। फिलहाल मार्ग की स्थिति देखते हुए अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कितने दिनों बाद ये खुल पाएगा।
गैरसैंण के कालीमाटी में नेशनल हाईवे टूटने से रानीखेत कर्णप्रयाग और रामनगर कर्णप्रयाग के बीच आवाजाही बंद हो गई है। इसी मार्ग से कर्णप्रयाग होते हुए चौखुटिया और द्वाराहाट होकर रानीखेत पहुंचते हैं। चौखुटिया, मासी, भिकियासैंम और भतरौंजखान होते हुए यही नेशनल हाईवे रामनगर तक जाता है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़एनएच 109उत्तराखंड मौसमUttarakhandUttarakhand NewsNH 109Uttarakhand Weather
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





