भारत

बड़ी संख्या में कोरोना वारियर्स संक्रमित, अब तक 614 डॉक्टर मिले पॉजिटिव, ऐसा रहा तो इलाज मिलना हो जाएगा मुश्किल

jantaserishta.com
10 Jan 2022 4:29 PM IST
बड़ी संख्या में कोरोना वारियर्स संक्रमित, अब तक 614 डॉक्टर मिले पॉजिटिव, ऐसा रहा तो इलाज मिलना हो जाएगा मुश्किल
x
कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22751 केस सामने आए हैं. दिल्ली के लिए बड़ी चिंता की बात ये भी है कि कोरोना की इस तीसरी लहर में बड़ी संख्या में डॉक्टर भी संक्रमित हो रहे हैं. दिल्ली में अब तक 614 से अधिक डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं. संक्रमित होने वाले डॉक्टरों में दिल्ली एम्स से लेकर सफदरजंग के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ शामिल हैं.

दिल्ली में किस अस्पताल में कितने डॉक्टर संक्रमित?
नई दिल्ली: दिल्ली के अस्पतालों में बड़ी संख्या में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ संक्रमित मिल रहा है. ज्यादातर डॉक्टर होम आइसोलेशन में हैं. कुछ अस्पतालों में भी भर्ती हैं. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एम्स में अब तक 300 रेजीडेंट डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हुए हैं. वहीं, सफदरजंग में 165 मेडिकल स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
इसके अलावा 6 जनवरी तक राममनोहर लोहिया अस्पताल में 90 मेडिकल स्टाफ संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, जयप्रकाश लोक नायक हॉस्पिटल में अब तक जूनियर डॉक्टर समेत 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उधर, दिल्ली कैंसर स्टेट इंस्टीट्यूट में भी 10 डॉक्टर और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 20 डॉक्टर संक्रमित मिले हैं.
बिगड़ सकते हैं हालात
दिल्ली में रविवार को कोरोना के 22 हजार केस सामने आए हैं. यहां एक्टिव केस बढ़कर 60,733 हो गए हैं. करीब साढ़े 7 महीने में यह सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में केस और बढ़ेंगे ऐसे में हॉस्पिटलों में इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टर संक्रमित हो रहे हैं, तो ऐसे में आम लोगों को इलाज के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.
दिल्ली में 1000 पुलिसकर्मी भी संक्रमित
दिल्ली पुलिस में 1 हजार पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी को क्वारंटीन किया गया है. इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने कोविड हेल्प लाइन भी बनाई है. इसमें सभी पुलिसकर्मियों के हेल्थ की जानकारी ली जा रही है.
देश में 1.79 लाख केस मिले
भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 1,79,723 केस सामने आए हैं. सोमवार की तुलना में 12.6% ज्यादा केस हैं. इतना ही नहीं सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में 44,388 केस सामने आए हैं. इस दौरान कोरोना से 146 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 24,287 केस, दिल्ली में 22,751, तमिलनाडु में 12,895 में, कर्नाटक में 12 हजार केस सामने आए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story