भारत

शराब की बड़ी खेप बरामद, अंग्रेजी शराब के 496 कार्टून जब्त

jantaserishta.com
4 May 2022 8:12 PM IST
शराब की बड़ी खेप बरामद, अंग्रेजी शराब के 496 कार्टून जब्त
x
बड़ी खबर

बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. नीतीश सरकार ने शराब माफिया पर नकेल कसने और शराबबंदी को पूरी तरह सफल बनाने के कई कदम उठाए हैं. इसके बावजूद शराब माफिया नई तकनीक इजाद कर लेते हैं. एक ऐसा ही मामला मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई में सामने आया है, जहां पटना के बिहटा में ट्रक में सेनेटरी आइटम के बीच तस्कर अंग्रेजी शराब छुपाकर ले जा रहे थे.

पटना के बिहटा में यह कार्रवाई परेव पुल के पास की गई. यह तस्करी महाराष्ट्र नंबर की ट्रक से किया जा रहा था, जिसमें ब्रांडेड शराब के 496 कार्टून थे. बरामद शराब की बाजार में कीमत लगभग 50-60 लाख रुपये बताई जा रही है. ट्रक ड्राइवर और उप चालक को गिरफ्तार किया गया है.
दानापुर एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महाराष्ट्र नंबर की गाड़ी पर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. इसी सूचना के आधार पर बिहटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story