भारत

तस्करी कर लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार

jantaserishta.com
5 April 2024 3:22 PM IST
तस्करी कर लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार
x
नोएडा: पुलिस ने पंजाब से लाई गई शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। सेक्टर-142 थाना पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 21 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और कार बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-144 मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस रोड से अवैध शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्त आशीष उर्फ आशू को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक स्विफ्ट कार बरामद की गई। अभियुक्त के कब्जे से 21 पेटी शराब भी जब्त की गई। उसके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story