भारत

अवैध कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त, 4 करोड़ है कीमत

jantaserishta.com
19 Aug 2023 4:32 PM IST
अवैध कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त, 4 करोड़ है कीमत
x
बड़ा एक्शन.
गुवाहाटी: करीमगंज जिले के असम-त्रिपुरा सीमा क्षेत्र में 4 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध कफ सिरप की एक बड़ी खेप जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, 61,000 बोतलें एक ट्रक में मिलीं, जिसे करीमगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा के पास चुराईबारी इलाके में रोका था।
करीमगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रताप दास ने कहा कि नशीली दवाओं के खिलाफ चल रहे हमारे अभियान के तहत, शुक्रवार की रात हमने असम-त्रिपुरा सीमा पर चुराईबारी चेक पोस्ट पर एक ट्रक को रोका। ट्रक में से हमने 61,000 अवैध कफ सिरप जब्त कीं। इन सिरप की मार्केट में कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस बीच, ट्रक के चालक विश्वजीत विश्वास को जब्ती के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story