भारत

पिकअप में चरस, नूरपुर में पकड़ी नशे की बड़ी खेप, मंडी के 2 तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
17 Oct 2026 3:42 PM IST
पिकअप में चरस, नूरपुर में पकड़ी नशे की बड़ी खेप, मंडी के 2 तस्कर गिरफ्तार
x
नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर एक पिकअप गाड़ी से 1 किलो 12 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में जिला मंडी के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एएसपी नूरपुर ने बताया कि सीआईए नूरपुर की टीम रात के समय गश्त पर थी। इस दौरान नूरपुर से पठानकोट की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बौड़ बस स्टॉप के नजदीक सडक़ के बाईं ओर एक
पिकअप खड़ी हुई
मिली। पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो चालक की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 1 किलो 12 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए किशोरी लाल तथा उत्तम चंद, दोनों निवासी गांव बड़ी बजगान, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 263/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 और 29 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Next Story