भारत

मध्य प्रदेश के 21 हजार बच्चों को दिए जाएंगे लैपटाॅप : मोहन यादव

jantaserishta.com
5 Feb 2025 5:20 PM IST
मध्य प्रदेश के 21 हजार बच्चों को दिए जाएंगे लैपटाॅप : मोहन यादव
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के प्रतिभाशाली 21,000 बच्चों को लैपटाॅप देने का ऐलान किया है। राज्य के प्रतिभाशाली बच्चों को मुख्यमंत्री ने बुधवार को स्कूटी की चाबी सौंपी।
उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों के 7,500 बच्चों को स्कूटी दी गई है और 21,000 बच्चों को लैपटाॅप दिए जाएंगे। बच्चे कोई भी हों, आगे बढ़ें, खासकर सरकारी स्कूल के बच्चों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। इस बात का मुझे संतोष है कि इन्हें आगे बढ़ाया जा रहा है।
सरकार की स्कूटी योजना के तहत मिली स्कूटी से प्रतिभाशाली छात्र प्रसन्न हैं। सीएम राइज स्कूल की छात्रा सायना का कहना है कि मुझे इस बात की खुशी है कि स्कूटी मिली और उसके बाद मेरी स्कूटी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सवारी की। इस स्कूटी के मिलने से कहीं भी जाने में मदद मिलेगी और बस आदि का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। समय की बचत होगी।
आशीष साहू का कहना है कि स्कूटी हमारे लिए मददगार होगी। स्कूटी के मिलने से समय की बचत होगी और पढ़ाई के लिए ज्यादा समय मिल सकेगा। सलोनी विश्वकर्मा भी स्कूटी मिलने से खुश थीं और उसका कहना है कि स्कूटी मिलने से काॅलेज आने-जाने में होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।
कुमकुम पाटीदार का कहना है कि उन्‍हें तो लगने लगा था कि यह उपहार नहीं मिलेगा। लेक‍िन अब वह स्कूटी पाकर खुश हैं। सरकार ने लैपटाॅप देने की बात कही है, उसका इंतजार रहेगा। राजेंद्र लोधी का कहना है कि स्कूटी उनके जीवन को और आसान बनाने में मददगार होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story