भारत

पुलिस का खुलासा: लैपटॉप और मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ में 2 गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 March 2023 5:11 PM IST
पुलिस का खुलासा: लैपटॉप और मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ में 2 गिरफ्तार
x
देखें VIDEO.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| थाना बीटा-2 पुलिस ने गाड़ियों के शीशे तोड़कर लैपटॉप एवं मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए, चेकिंग के दौरान हुयी पुलिस मुठभेड़ में 2 चोर 1.मिथुन उर्फ मृत्युंजय पुत्र कामेश्वर निवासी ग्राम लिमडी, थाना कौच, जिला गया, बिहार वर्तमान पता सी-16, ओमीक्रोन-1, लाल बिल्डिंग थाना दादरी गौतमबुद्धनगर (घायल अवस्था में) 2.विशाल उर्फ मोनू पुत्र श्रीलाल महतो उर्फ श्रीराम निवासी ग्राम महेश पुर, थाना पीरी बाजार, जिला लक्की सराय, बिहार वर्तमान पता ऐच्छर, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के सिग्मा-3 के पीछे सर्विस रोड, ऐच्छर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से चोरी के 2 लैपटॉप, 16 मोटरसाइकिल, 2 अवैध तमंचे, 2 कारतूस जिंदा व 2 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के चोर है, जो गाड़ियों के शीशे तोडकर गाड़ियों से लैपटॉप व बैग एवं दो पहिया वाहन मोटरसाइकिलेंचोरी करते हैं। अभियुक्तों के कब्जे से मुठभेड़ के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। उसके बाद अभियुक्त विशाल की निशादेही पर जंगल ग्राम नटमढ़ैया, बारातघर के पीछे से चोरी कर छिपायी हुयी 15 मोटरसाइकिलें और बरामद की गयी हैं। इन पर 1 दर्जन से ज्यादा लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story