भारत

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक: अफसर तुरंत हरकत में आए, सामने आया VIDEO

jantaserishta.com
9 Sept 2024 3:36 PM IST
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक: अफसर तुरंत हरकत में आए, सामने आया VIDEO
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. सीएम पटना के बाढ़ इलाके में दो सरकारी बिल्डिंगों का उद्घाटन करने आए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही उनका काफिला वापस निकलने वाला था, उसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर सड़क किनारे बना गेट हवा के झोंके से गिर गया.
नीतीश कुमार बाढ़ के बेलछी प्रखंड में नवनिर्मित प्रखंड और पुलिस थाना भवन का उद्घाटन करने आए थे. दोनों बिल्डिंगों का उद्घाटन करने के बाद जब मुख्यमंत्री का काफिला निकलने की वाला था कि उसी दौरान सड़क किनारे बना वेलकम गेट हवा के झोंके से धराशाई हो गया. इस घटना को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया जा रहा है.
हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने कपड़े से बने गेट को जल्दी ही सीधा कर दिया. जिसके बाद मुख्यमंत्री का कारकेड और काफिला वहां से सकुशल मोकामा की ओर रवाना हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही सीएम नीतीश का काफिला कार्यक्रम स्थल से निकलने के लिए वेलकम गेट के पास पहुंचा, वैसे ही वहां लगा गेट गिर गया. इस वजह से सीएम का काफिला कुछ देर तक रुका रहा. हालांकि वहां मौजूद जेडीयू कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने जल्द ही गेट को सीधा कर दिया और काफिला रवाना हो सका.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story