भारत

बिहार में बुझने लगी है लालटेन, वक्फ संशोधन कानून पर तेजस्वी भ्रम फैला रहे : प्रेम कुमार

jantaserishta.com
30 Jun 2025 1:01 PM IST
बिहार में बुझने लगी है लालटेन, वक्फ संशोधन कानून पर तेजस्वी भ्रम फैला रहे : प्रेम कुमार
x
नई दिल्ली: वक्फ संशोधन कानून को लेकर देश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। रविवार को पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए थे। तेजस्वी के आरोपों पर बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा विधायक प्रेम कुमार ने पलटवार करते हुए उनके दावे को झूठ और भ्रामक बताया।
प्रेम कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि तेजस्वी यादव जानबूझकर मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं। वक्फ संशोधन बिल को संसद में प्रस्तुत किया गया है। यह पूरी तरह से पारदर्शिता लाने के लिए है। इस संशोधन से मुसलमानों की बड़ी आबादी, खासकर महिलाएं, गरीब और विधवाएं लाभान्वित होंगी। जो चंद लोग वक्फ संपत्तियों पर वर्षों से कब्जा जमाए बैठे थे, उनका नियंत्रण अब खत्म होगा।"
उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमान अब सच्चाई को समझने लगे हैं और उन्हें गुमराह करना अब आसान नहीं है। तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी प्रेम कुमार ने टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि महागठबंधन की सरकार बनते ही इस कानून को कूड़ेदान में डाल देंगे। प्रेम कुमार ने कहा कि तेजस्वी अब मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। अब उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। बिहार में लालटेन बुझने लगा है, कमल लगातार खिल रहा है। बिहार में हाल ही में हुए उपचुनाव में जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि अगली सरकार नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की होगी। बिहार की जनता महागठबंधन की सच्चाई जान चुकी है।
उन्होंने आगे कहा कि उपचुनाव तो सिर्फ ट्रेलर था, पूरी फिल्म तो आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगी। बता दें कि रविवार को पटना के गांधी मैदान में 'वक्फ बचाओ-संविधान बचाओ' सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने भाजपा पर बिहार में गरीब, पिछड़े, दलित, अति पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदायों के मताधिकार को छीनने की साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब और पिछड़े लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाकर उनके मताधिकार को छीनने की कोशिश करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story