
x
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में एक घर की छत का लेंटर गिरने से मलबे में चार श्रमिक दब गए इनमें से दो की मौत हो गई। लेंटर के ऊपर एक और मंजिल मकान बनाया जा रहा था। इसकी छत पर गाटर व पत्थर डाले जा रहे थे। यह छत नीचे लेंटर पर जा गिरी …
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में एक घर की छत का लेंटर गिरने से मलबे में चार श्रमिक दब गए इनमें से दो की मौत हो गई। लेंटर के ऊपर एक और मंजिल मकान बनाया जा रहा था। इसकी छत पर गाटर व पत्थर डाले जा रहे थे। यह छत नीचे लेंटर पर जा गिरी इसके दबाव में लेंटर भी गिर गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोकचंद पहुंच गए। लेंटर के मलबे को हटाने का काम जारी है। मृतकों के शव को बादशाह खान अस्पताल ला रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story