भारत

भूस्खलन: बाल-बाल बची महिला, पति की मौत

jantaserishta.com
26 Oct 2025 9:30 AM IST
भूस्खलन: बाल-बाल बची महिला, पति की मौत
x
हादसा देर रात करीब 3 बजे हुआ जब दंपति अपने घर पर कुछ जरूरी दस्तावेज लेने पहुंचे थे.
इडुक्की: केरल के इडुक्की जिले के आदिमाली इलाके के कूंबनपारा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात भूस्खलन हुआ। इस हादसे में एक दंपति मलबे के नीचे दब गए। राहत की बात यह रही कि महिला (जिसका नाम संध्या था) को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया, जबकि उनके पति बीजू का शव मलबे से बरामद हुआ। हादसा देर रात करीब 3 बजे हुआ जब दंपति अपने घर पर कुछ जरूरी दस्तावेज लेने पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों से इस इलाके में भूस्खलन का खतरा बना हुआ था। प्रशासन ने पहले ही एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया था। लेकिन बीजू और संध्या अपने घर कुछ जरूरी कागजात लेने लौटे थे, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा गिरा और उनका घर पूरी तरह ढह गया। भारी बारिश और फिसलन के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आईं, लेकिन पुलिस, फायर फोर्स और स्थानीय लोग पूरी रात बचाव कार्य में जुटे रहे।
संध्या को सुबह करीब तीन बजे मलबे से बाहर निकाला गया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं, बीजू का शव कुछ घंटे बाद बरामद हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि संध्या की हालत अब स्थिर है। मंत्री रोशी ऑगस्टिन भी सुबह अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का हेल्थ अपडेट लिया। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो कई जानें जा सकती थीं।
जानकारी के अनुसार, इस भूस्खलन में करीब 5 से 6 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लेकिन पहले से की गई सावधानी के चलते अधिकांश लोग सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दो दिन पहले लोगों को वहां से नहीं हटाया गया होता, तो मौतों का आंकड़ा बहुत बड़ा हो सकता था।
दंपति के परिवार के बारे में बताया गया है कि उनकी बेटी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, जबकि उनकी बेटी की मौत करीब एक साल पहले कैंसर से हो गई थी। वह नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मौके पर दर्जनों अधिकारी और फायर फोर्स कर्मी राहत कार्य में लगे हैं। स्थानीय लोग भी पूरी मदद कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लें और खतरे वाले इलाकों में न जाएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story