भारत
गांव के पास हुआ भूस्खलन, भारी बारिश ने लोगों के लिए मुसीबतें खड़ी की
jantaserishta.com
25 Aug 2023 4:00 PM IST

x
कोटद्वार: कोटद्वार में हो रही भारी बारिश ने इस बार लोगों के लिए कई मुसीबतें खड़ी कर दी है। जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहे हैं। जिसकी वजह से हर चीज खतरे की जद में आ रही है। फिर चाहे वो पुल हो, घर हो, खेत हो, सड़क हो या फिर ट्रांसफॉर्मर ही क्यों न हो।
यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत द्वारीखाल ब्लॉक में भवांसी मांडलू मोटर मार्ग पर क्यार गांव के समीप भूस्खलन हो गया है। इस भूस्खलन की चपेट में बिजली का ट्रांसफार्मर भी आ रहा है। जिससे ट्रांसफार्मर कभी भी ध्वस्त हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो पांच गांव अंधेरे की आगोश में आ जाएंगे। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के उच्च अधिकारी को इस बारे में जानकारी दे दी है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से इस ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह स्थापित करने की मांग की है।
निगम का ट्रांसफार्मर अगर जल्द दूसरी जगह स्थापित नहीं किया गया, तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ऊर्जा निगम पर्वतीय क्षेत्र के उपखंड अधिकारी रवि अरोड़ा ने बताया कि निगम को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली है। मौसम ठीक होने पर ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह स्थापित किया जाएगा।
क्यार गांव में लगे ट्रांसफार्मर से पांच गांव (गहली, नारा, क्यार, भवांसी और चम्मसूल) के 150-200 लोगों को बिजली आपूर्ति की जाती है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज गुसाईं ने बताया कि अतिवृष्टि से भारी भूस्खलन हो रहा है। मोटर मार्ग को सुचारू करने के लिए लोक निर्माण विभाग जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम कर रहा है।
Tagsकोटद्वारभवांसी मांडलू मोटर मार्गक्यार गांवभूस्खलनKotdwarBhavansi Mandlu MotorwayKyar VillageLandslide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





