लैंडस्लाइड ने दिए गहरे जख्म: पापा अब नहीं मिलेंगे...जानें इस बेटे का दर्द

किन्नौर. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में निगुलसरी में हुए लैंडस्लाइड में प्रदेश भर को गहरे जख्म दिए हैं. हादसे में किन्नौर जिले के अलावा, हमीरपुर और ऊना के लोगों की भी मौत हुई है. हादसे में कुल्लू जिले के निरमंड के लोकेंद्र सिंह ने अपने पिता हूकुम सिंह को खो दिया है. वह एचआरटीसी की बस में सफर कर रहे थे. हुकम राम, गांव नालागई, पोशना निरमंड (कुल्लू) हिमाचल प्रदेश बस में सवार थे और रामपुर आ रहे थे. लोकेंद्र ने पिता की मौत पर कहा, 'पापा अब नहीं मिलेंगे. पिता के साथ एक अच्छा दोस्त भी खो दिया है.' लोकेंद्र ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे पिता का शव मलबे से मिला है, लेकिन उनका सिर नहीं मिल पाया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





