भारत

देश के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 100 मकान क्षतिग्रस्त

Admin Delhi 1
19 Jun 2023 4:51 AM
देश के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 100 मकान क्षतिग्रस्त
x

गंगटोक: पश्चिम सिक्किम में भारी बारिश के कारण कई बार भूस्खलन होने की वजह से कम से कम 100 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। बारिश में कई पुल भी बह गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भूस्खलन के कारण खेत और पशुधन भी प्रभावित

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण कॉलेज खोला वेली के ऊपरी इलाकों में बाढ़ आ गई, जिससे सबसे अधिक नुकसान सिम्फोक में हुआ। वहां एक बड़ा पुल बह गया। उन्होंने बताया कि ग्यालशिंग जिले के अंतर्गत डेंटम उपमंडल में भी भूस्खलन के कारण कई मकान और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। भूस्खलन के कारण खेत और पशुधन भी प्रभावित हुए।

प्रभावित लोगों को पहुचाई जा रही है राहत

अधिकारियों ने बताया कि लोअर सपुंग में कॉलेज खोला पर बना पुल भूस्खलन के कारण बह गया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मुहैया कराई है और सड़कों एवं पुलों की मरम्मत का काम जारी है।

Next Story