भारत

बारूदी सुरंग विस्फोट में महिला के चिथड़े उड़े, 4 महीने में सात ग्रामीणों की गई जान

jantaserishta.com
28 April 2023 2:57 PM IST
बारूदी सुरंग विस्फोट में महिला के चिथड़े उड़े, 4 महीने में सात ग्रामीणों की गई जान
x

DEMO PIC 

नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में शुक्रवार को एक निर्दोष महिला गांगी सुरीन की जान चली गयी।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के सारंडा में माओवादी नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में शुक्रवार को एक निर्दोष महिला गांगी सुरीन की जान चली गयी। वह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के पाताहातू की रहनेवाली थी। नक्सलियों ने कोल्हान प्रमंडल के जंगल से सटे तमाम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछा रखी हैं। इस साल अब तक यहां सात ग्रामीण माओवादियों के लगाए आईईडी बम की चपेट में आने से मारे गये हैं। तीन महीनों में बारूदी सुरंग विस्फोट की तकरीबन एक दर्जन वारदात अंजाम दी गई है और इसकी चपेट में डेढ़ साल से ज्यादा सुरक्षा बल के जवान भी घायल हैं।
शुक्रवार की घटना के बारे में बताया गया कि वह गोइलकेरा थाना और मुफस्सिल थाने के बार्डर पर स्थित मारादीरी जंगल जंगल में लकड़ी लाने जा रही थी। इसी दौरान वह नक्सलियों के लगाये गये आईईडी की चपेट में आ गयी । एक जोरदार धमाका हुआ और मौके पर ही उसके चिथड़े हो गए।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस पूरी सतर्कता बरतते हुए सीआरपीएफ के जवानों के साथ रवाना होगी। गौरतलब है कि झारखंड के गुमला स्थित चैनपुर और बिशुनपुर के जंगलों में भी एक महीने में कई आईईडी ब्लास्ट हुए हैं। हाल में आईईडी ब्लास्ट से एक ग्रामीण महेंद्र महतो का पैर उड़ गया था, इसके बाद से वह अपाहिज होकर बैठा है। वहीं, जंगल में नक्सलियों को खोजने गये दो पुलिस के जवान भी घायल हो चुके हैं। जंगल में भोजन की तलाश में जानेवाले दर्जनों पशु भी आईईडी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story