भारत

विदेश में बैठे मकान मालिक ने टेक्नोलॉजी से रोकी घर में चोरी

jantaserishta.com
4 March 2025 12:20 PM IST
विदेश में बैठे मकान मालिक ने टेक्नोलॉजी से रोकी घर में चोरी
x
वीडियो सामने आया.
सतना: मध्य प्रदेश के सतना में तकनीक के सही इस्तेमाल ने चोरी की एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया. सात समंदर पार अमेरिका में बैठे मकान मालिक आरबी नामदेव ने अपने सूने घर में घुस रहे चोरों को सीसीटीवी के जरिए देखा और तुरंत बेटे को अलर्ट कर दिया. यह घटना सतना के भरहुत नगर इलाके की हरिपुरम कॉलोनी में 1 मार्च की रात 2 बजे की है, जब तीन अज्ञात चोर चोरी की नीयत से घर में घुस रहे थे.
आरबी नामदेव उस वक्त अमेरिका में अपनी बेटी के घर थे, जहां दोपहर के 1 बज रहे थे. सतना में रात 2 बजे उन्होंने सीसीटीवी में तीन संदिग्धों को अपने घर में घुसते देखा. उन्होंने फौरन कानपुर में रहने वाले बेटे अरुण को फोन किया. अरुण ने तुरंत पड़ोसी एमके श्रीवास्तव को सूचना दी. श्रीवास्तव ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए शोर मचाया और चोरों को भागने पर मजबूर कर दिया. इस तरह चोरी की कोशिश नाकाम हो गई.
घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें चोरों की हरकत साफ दिख रही है. मकान मालिक ने कोलगंवा थाने में शिकायत दर्ज की, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया है. लेकिन इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जब सात समंदर पार से एक आम नागरिक तकनीक के जरिए चोरी रोक सकता है, तो चंद फासलों पर मौजूद पुलिस अपराध पर अंकुश क्यों नहीं लगा पा रही?
यह मामला तकनीक के सही उपयोग का जीता-जागता उदाहरण बन गया है. सीसीटीवी और त्वरित सूचना ने न केवल चोरी को रोका, बल्कि यह भी दिखाया कि सही समय पर सही कदम कितना असरदार हो सकता है. मकान मालिक और पड़ोसी की सजगता ने पुलिस की सुस्ती को उजागर कर दिया. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन स्थानीय लोग सक्रियता की कमी को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story