भारत
'लैंड फॉर जॉब' घोटाला: राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई 25 अगस्त तक टली
jantaserishta.com
23 Aug 2025 1:59 PM IST

x
नई दिल्ली: 'लैंड फॉर जॉब' भ्रष्टाचार मामले में शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन, वकीलों की हड़ताल के चलते इसे टाल दिया गया। अब यह सुनवाई सोमवार 25 अगस्त को होगी। शनिवार को राबड़ी यादव पर आरोप तय करने को लेकर बहस होनी थी।
आज की सुनवाई में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ आरोप तय करने पर बहस होनी थी। लेकिन, जैसे ही केस की कार्यवाही शुरू हुई, अदालत में मौजूद हड़ताली वकीलों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कोर्ट से मांग की कि जब तक वकीलों की हड़ताल चल रही है, तब तक अदालत को भी सहयोग करना चाहिए और सुनवाई टाल देनी चाहिए।
वकीलों और जज के बीच इस मुद्दे पर बहस हुई, जिसके बाद अदालत ने आज की सुनवाई को स्थगित कर दिया और अगली तारीख 25 अगस्त तय की। इस मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव समेत करीब 100 लोगों को आरोपी बनाया है।
शुक्रवार को कोर्ट ने लालू यादव की ओर से सुनवाई टालने की अपील को खारिज कर दिया था। इसके बाद आज की सुनवाई में राबड़ी देवी पर आरोप तय करने को लेकर बहस होनी थी, जो अब सोमवार को होगी।
बता दें कि 'लैंड फॉर जॉब' घोटाला भ्रष्टाचार का मामला है, जिसमें आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री रहते हुए कुछ लोगों को रेलवे में नौकरी देने के बदले उनसे सस्ती दर पर जमीन ली। यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है। सीबीआई ने इस केस में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और अन्य पर आरोप लगाए हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि यह लेन-देन बिना किसी वैध प्रक्रिया के हुई। अब कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





