भारत
LAND DISPUTE: जमीनी विवाद के निपटारे करने गए तहसीलदार की पिटाई, किसान ने जड़ा थप्पड़, 2 गिरफ्तार
jantaserishta.com
23 Jun 2024 8:26 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
FIROZABAD फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जमीनी विवाद के निपटारे करने गए तहसीलदार को एक पक्ष ने गाल पर थप्पड़ जड़ दिया और तहसीलदार नीचे गिर गए. मुश्किल से पुलिस ने उन्हें उठाया. इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जहां दोनों को जेल भेज दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद के जसराना के गांव नगला तुर्सी में जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर शनिवार को जसराना के तहसीलदार लालता प्रसाद और राजस्व विभाग की टीम फोर्स के साथ पहुंची थी. इसी बीच दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र और वीरेश्वर मौके पर आ गए. दोनों अपनी-अपनी बात कहने लगे. इसी बीच राजस्व की टीम और वीरेश्वर के बीच नोकझोंक होने लगी.
इस दौरान तहसीलदार ने वीरेश्वर के ऊपर थप्पड़ मारने के नियत से हाथ उठाया, तो वीरेश्वर ने तहसीलदार को ही कसकर थप्पड़ जड़ दिया. इस दौरान तहसीलदार नीचे गिर गया. पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों आरोपियों धर्मेंद्र और वीरेश्वर को गिरफ्तार कर लिया. लेखपाल की तहरीर पर थाना प्रभारी अंजेश कुमार ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है.
जसराना थाना अध्यक्ष अंजेश कुमार ने फोन पर बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. मुकदमा अपराध संख्या 248/24 दिनांक 22.6.24 में धारा 332/ 353 और 504 IPC में किया जा चुका है. मुकदमा लेखपाल ने दर्ज कराया है.
Tagsउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़फिरोजाबादफिरोजाबाद न्यूज़जमीनी विवादतहसीलदारUttar PradeshUttar Pradesh NewsFirozabadFirozabad NewsLand DisputeTehsildar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





