भारत

जमीन कारोबारी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, तीन दोस्त गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 July 2026 11:54 AM IST
जमीन कारोबारी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, तीन दोस्त गिरफ्तार
x
पुलिस के अनुसार, हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि मृतक के ही दोस्तों ने मिलकर की थी.
रांची: रांची के सदर थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी रमेश ठाकुर की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि मृतक के ही दोस्तों ने मिलकर की थी। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध से भी पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी विवाद और पैसों के लेन-देन का मामला सामने आया है। बुधवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के खोरहाटोली में रमेश ठाकुर का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। उनके सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसी क्रम में पुलिस का संदेह मृतक के कुछ करीबी दोस्तों पर गया। इसके बाद चार लोगों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान तीन आरोपियों ने कथित तौर पर हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस को वारदात से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग और साक्ष्य भी मिले हैं। सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि घटना के पीछे आपसी विवाद और आर्थिक लेन-देन का मामला था। हालांकि पुलिस अभी किसी एक निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके बयान के आधार पर मामले की अन्य कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्यों का भी मिलान किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story