भारत
अपराधियों ने जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की
jantaserishta.com
20 May 2026 5:09 PM IST

x
पुलिस की टीम पूरी जांच पड़ताल कर रही है, जल्द तथ्य सामने आ जाएंगे.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र में बुधवार को अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिन के उजाले में हुई हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि अपराधियों ने युवक के चेहरे पर गोली मारकर मौत के घाट उतारा है। मृतक की पहचान प्रभात मिश्रा के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि जमीन कारोबारी प्रभात किसी काम से रोहुआ चौक पहुंचे थे, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मारी और आराम से चलते बने। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से प्रभात को अस्पताल पहुंचाया गया। पांच गोली लगने के बाद नाजुक हालत में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि अपराधियों की संख्या पांच थी, जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर पहुंचे सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि घटना के कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है लेकिन, प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। प्रभात मिश्रा जमीन कारोबार से जुड़े हुए थे। फिलहाल प्राथमिक जानकारी में यही बातें सामने आई हैं।
पुलिस की टीम पूरी जांच पड़ताल कर रही है, जल्द तथ्य सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने बताया था कि पांच गोली लगी हुई है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। उस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





