अंधाधुंध फायरिंग में जमीन कारोबारी की मौत, पुलिस जवान घायल

जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर के मानगो में भीड़-भाड़ वाले इलाके में अपराधियों की फायरिंग में एक जमीन कारोबारी मोहम्मद सज्जाद उर्फ तांगा की मौत हो गई, जबकि एक पुलिस जवान घायल हो गया। घायल जवान का नाम रामदेव बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
वारदात शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे की है। मोहम्मद सज्जाद मानगो में विशाल मेगा मेगा मार्ट के पास बैठा था। तीन बाइक पर सवार होकर आए चार हमलावरों ने अचानक उस पर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए सज्जाद भागा तो अपराधियों ने उसे दौड़ाकर गोली मारी। इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
वारदात की खबर मिलते ही इलाके में गश्त कर रहे पुलिस के टाइगर मोबाइल के जवान पहुंचे तो अपराधियों ने उन पर भी गोली चला दी। रामदेव नामक कांस्टेबल गोली लगने से जख्मी हो गया। हमलावर भागने में सफल रहे।
मृतक सज्जाद जवाहर नगर रोड नंबर 17 का रहने वाला था। माना जा रहा है कि व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना पाकर जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल सहित कई अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






