भारत
लैंबॉर्गिनी कांड: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, आज ही जमानत मिली
jantaserishta.com
12 Feb 2026 4:00 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
कानपुर: कानपुर के चर्चित लैंबॉर्गिनी कार हादसे में आरोपी शिवम मिश्रा को एसीएमएम (ACMM) कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने पुलिस द्वारा मांगी गई 14 दिन की न्यायिक रिमांड की अर्जी को निरस्त कर दिया है. शिवम को 20,000 रुपये के मुचलके पर रिहा कर दिया गया है. हालांकि, पुलिस की जांच में पुष्टि हुई थी कि हादसे के वक्त शिवम ही ड्राइविंग सीट पर था.
आपको बता दें कि कोर्ट में शिवम मिश्रा ने खुद अपनी पैरवी की, जिसके बाद अदालत ने पुलिस की नोटिस प्रक्रिया पर सवाल उठाए. विवेचक दो बार नोटिस दिए जाने का प्रमाण पेश नहीं कर पाए. आखिर में कोर्ट ने शिवम को 20 हजार के मुचलके पर रिहा करते हुए पुलिस जांच में सहयोग करने का आदेश दिया.
मालूम हो कि कानपुर पुलिस ने बंशीधर टोबैको ग्रुप के मालिक केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को वीआईपी रोड हादसे के आरोप में आज सुबह ही गिरफ्तार किया था. करीब 12 करोड़ की लैंबॉर्गिनी से हुए इस एक्सीडेंट में कई लोग घायल हुए थे.
डीसीपी अतुल श्रीवास्तव के अनुसार, पांच टीमों ने छापेमारी कर शिवम को कानपुर से पकड़ा. पुलिस जांच और वायरल वीडियो में स्पष्ट हुआ कि हादसे के वक्त शिवम ही ड्राइविंग सीट पर था, हालांकि बचाव पक्ष ने डमी ड्राइवर मोहन लाल को पेश करने की कोशिश की थी.
लैंबॉर्गिनी ड्राइवर पर विवाद: पुलिस ने दावा किया कि कार शिवम मिश्रा खुद चला रहा था, जबकि बचाव पक्ष का कहना है कि ड्राइवर मोहन लाल गाड़ी चला रहा था. हालांकि, वायरल वीडियो में शिवम ड्राइविंग सीट से बाहर निकलता नजर आया.
पहचान छिपाने की कोशिश: लैंबॉर्गिनी हादसे के बाद मौके पर कई बाउंसर देखे गए, जो कार की नंबर प्लेट हटाने/ढकने की कोशिश कर रहे थे. उनके पास वॉकी-टॉकी भी थे और वे मौके पर मौजूद लोगों को दूर हटा रहे थे.
पुलिसिया कार्रवाई: शुरुआती जांच में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा. हंगामा हुआ तो ग्वालटोली थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया. इसके बाद सीसीटीवी और वायरल वीडियो चेक किए.
फरारी और जांच: एफआईआर दर्ज होने के बाद जब पुलिस टीम शिवम के घर पहुंची, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया. आखिर में टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा. मगर गुरुवार को पुलिस ने शिवम को अरेस्ट कर लिया और कोर्ट में पेश किया.
Tagsकानपुरचर्चित लैंबॉर्गिनी कार हादसाकार हादसाKanpurthe famous Lamborghini car accidentcar accidentशिवम मिश्राShivam Mishra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





